सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत के पास अगले 25 दिनों तक का क्रूड ऑयल स्टॉक सुरक्षित है. एमआरपीएल समेत सभी रिफाइनरीज में काम नियंत्रण में है और भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी निर्भरता कम कर ली है. एलएनजी का 10 फीसदी हिस्सा अब अमेरिका से आ रहा है, और देश के भीतर एलपीजी रिफाइनिंग की जबरदस्त क्षमता के कारण घरेलू जरूरतों को लेकर कोई चिंता नहीं है.